केदारनाथ मंदिर: इतिहास, यात्रा गाइड, खुलने का समय और धार्मिक महत्व

Kedarnath Mandir

मंदिर


केदारनाथ मंदिर

भगवान (समर्पित)


भगवान शिव

स्थान


रुद्रप्रयाग जिला, उत्तराखंड


12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाने वाला केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर भारत के उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित एक अत्यंत पवित्र हिंदू मंदिर है। केदारनाथ मंदिर गढ़वाल हिमालय की ऊँची पर्वत श्रृंखलाओं और मंदाकिनी नदी के उद्गम क्षेत्र के निकट बना होने के कारण प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति का एक अद्भुत संगम बनाता है। यहाँ पर केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर को चारों ओर से बर्फ से ढकी चोटियाँ और शांत वातावरण आपको दिव्य और अलौकिक अनुभव का अहसास कराएगा।

हिमालय की गोद में बसे केदारनाथ धाम को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना गया है। हिंदू पुराणों में साल के करीब छह महीने हमसे आच्छादित रहने वाले इस पवित्र धाम को भगवान शिव का निवास बताया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहां भगवान शिव त्रिकोण शिवलिंग के रूप में हर समय विराजमान रहते हैं।

“केदार” शब्द का अर्थ है – खेत या क्षेत्र का स्वामी, अर्थात जीवन और सृष्टि के रक्षक। इसलिए केदारनाथ को सृष्टि की रक्षा और मोक्ष प्रदान करने वाला तीर्थ भी माना जाता है। गौरीकुंड से केदारनाथ तक कठिन पहाड़ी रास्तों की यात्रा के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था इस स्थान तक उन्हें खींच लाती है। प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक महत्व और आध्यात्मिक ऊर्जा के कारण केदारनाथ मंदिर केवल एक तीर्थ स्थल ही नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास का प्रतीक भी है।

केदारनाथ मंदिर का इतिहास और पौराणिक कथा विस्तार से

हिंदू धर्म में पुराणों, प्रसिद्ध प्राचीन हिंदू ग्रंथों के अनुसार केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर शिव और पांडवों से जुड़ा हुआ हैं। केदारनाथ मंदिर की कथा महाभारत काल से जुड़ी हुई हैं। महाभारत में कुरुक्षेत्र युद्ध के बाद पांडव अपने भाइयों और अपने ही कुल के लोगों के वध से दुखी और ग्लानि से भर गए थे। वे अपने पापों से मुक्ति पाना चाहते थे। इसलिए ऋषियों के कहने पर उन्होंने भगवान शिव की शरण लेने का निर्णय किया, क्योंकि शिव ही ऐसे देव हैं जो पापों का नाश कर मोक्ष प्रदान करते हैं। इसलिए पांडव शिव की खोज में निकल गए। शिव को पाने के लिए पांडव काशी गए। लेकिन शिव पांडवों से अप्रसन्न थे। वे उन्हें दर्शन नहीं देना चाहते थे और काशी छोड़कर हिमालय की ओर चले गए। अंततः वे उत्तराखंड के केदार क्षेत्र में आकर छिप गए। शिव पांडवों से बचने के लिए नंदी (बैल) का रूप धारण कर वहाँ पर रहने लगे।

लेकिन पांडवों की शिव के प्रति भक्ति और तलाश जारी रही। कई सालों तक गुमने के बाद पांडव केदार क्षेत्र में पहुंचे। वहाँ पर भीम ने एक नंदी को टहलते हुए देखा। भीम ने तुरंत नंदी के रूप में भगवान शिव को पहचान लिया। तभी भगवान शिव भूमि में समाने लगे। लेकिन भीम ने उनका कूबड़ (पीठ का भाग) को पकड़ लिया। भगवान शिव ने पांडवों की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हे दर्शन दिए और सभी पापों से मुक्ति का आशीर्वाद दिया। भगवान शिव केदार क्षेत्र में कूबड़ के रूप में विराजमान हो गए। भगवान शिव के शरीर के अन्य अंग अलग-अलग स्थानों पर प्रकट हुए।

  • केदारनाथ – कूबड़
  • तुंगनाथ – भुजाएँ
  • रुद्रनाथ – मुख
  • मध्यमहेश्वर – नाभि
  • कल्पेश्वर – जटा

पंचकेदार इन्ही पाँच स्थानों को कहा जाता हैं। ये सभी स्थान उत्तराखंड में स्थित हैं और शिव भक्तों के लिए अत्यंत पवित्र माने जाते हैं।

मान्यता है कि आदि शंकराचार्य ने ही केदारनाथ मंदिर का पुनरुद्धार करवाया था। उस समय यह क्षेत्र अत्यंत दुर्गम था और मंदिर उपेक्षित स्थिति में था। उन्होंने यहाँ आकर मंदिर की प्रतिष्ठा पुनः स्थापित की और चारधाम यात्रा को व्यवस्थित रूप दिया।

उन्होंने उत्तराखंड के चारधाम — यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ — को विशेष महत्व दिया और तीर्थ यात्रा की परंपरा को मजबूत किया। उनके प्रयासों से केदारनाथ पुनः एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में प्रसिद्ध हुआ।

कहा जाता है कि मात्र 32 वर्ष की आयु में आदि शंकराचार्य ने केदारनाथ में ही अपनी देह त्याग दी थी। मंदिर के पीछे उनकी समाधि स्थित है, जिसे “शंकराचार्य समाधि स्थल” कहा जाता है। यह स्थान भक्तों और साधकों के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है।

केदारनाथ मंदिर का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग भारत के विभिन्न भागों में स्थापित हैं। “ज्योतिर्लिंग” का अर्थ है – प्रकाश के रूप में प्रकट हुआ शिव। मान्यता है कि जब भगवान शिव अनंत अग्नि स्तंभ के रूप में प्रकट हुए, तब उनकी दिव्य शक्ति के प्रतीक स्वरूप ये ज्योतिर्लिंग स्थापित हुए। केदारनाथ मंदिर उन्हीं पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

केदारनाथ का शिवलिंग अन्य मंदिरों से अलग है। यहाँ का शिवलिंग त्रिकोणाकार है, जो बैल (नंदी) की पीठ के समान प्रतीत होता है। यह स्वरूप शिव के उस पौराणिक कथा से जुड़ा है जब उन्होंने पांडवों से बचने के लिए बैल का रूप धारण किया था।

केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का एक प्रमुख धाम है। चारधाम में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं। इन चारों धामों की यात्रा को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। केदारनाथ इनमें शिवधाम के रूप में विशेष महत्व रखता है।

धार्मिक मान्यता है कि केदारनाथ के दर्शन मात्र से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। यहाँ की यात्रा कठिन है – ऊँचे पर्वत, ठंडा मौसम और लंबा पैदल मार्ग। फिर भी श्रद्धालु हजारों की संख्या में यहाँ पहुँचते हैं। यह कठिन यात्रा ही भक्ति और समर्पण की परीक्षा मानी जाती है।

शास्त्रों में उल्लेख है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से केदारनाथ की पूजा करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। मोक्ष का अर्थ है – जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति। इसलिए केदारनाथ को “मोक्षधाम” भी कहा जाता है।

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने और बंद होने की तारीख

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर हिमालय की गोद में स्थित होने के कारण साल के 6 महीने बंद रहता है और 6 महीने खुलता है। केदारनाथ की पूजा शीतकाल में ओंकारेश्वर मंदिर (उखीमठ) में की जाती है। केदारनाथ मदिर के कपाट आमतौर पर अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में खुलते हैं।

  1. अगर आप मई से जून (गर्मी का मौसम) में जाने का प्लान कर रहें हैं तो इस समय पर मौसम ठंडा लेकिन सहनीय (5°C से 15°C) रहता है। बर्फ पिघल चुकी होती है और रास्ते साफ रहते हैं। यह यात्रा का सबसे लोकप्रिय समय है, इसलिए भीड़ अधिक रहती है।
  2. जुलाई से अगस्त (मानसून) के समय भारी वर्षा और भूस्खलन का खतरा रहता है। जिस वजह से यात्रा जोखिमपूर्ण हो सकती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि इस मौसम में यात्रा से बचें।
  3. सितंबर से अक्टूबर (शरद ऋतु) के समय मानसून के बाद मौसम साफ और ठंडा रहता है। इस समय प्राकृतिक दृश्य अत्यंत सुंदर दिखाई देते हैं। इस समय भीड़ अपेक्षाकृत कम होती है।

नवंबर से अप्रैल (सर्दी) के समय में भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ मदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

दर्शन समय

मंदिर सुबह लगभग 4:00 बजे खुलता है। सुबह जल्दी पहुँचने पर भीड़ भी कम मिलती है। प्रातः 4:00 – 6:00 बजे महाभिषेक पूजा (पूर्व बुकिंग आवश्यक) की जाती हैं। आम भक्तों के लिए दर्शन का समय 6:00 बजे से 3:00 बजे तक का हैं। शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक मंदिर खुला रहता हैं। लगभग7:30  से 8:30 बजे शाम की आरती का समय हैं।

आप केदारनाथ मंदिर खुलने और बंद होने का समय और तारीख इसकी वेबसाईट पर जा कर भी पता कर सकते हैं। वेबसाईट का लिंक नीचे दिया गया हैं।

विशेष पर्व

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में वर्षभर अनेक धार्मिक उत्सव और विशेष पर्व मनाए जाते हैं। हिमालय की गोद में स्थित यह शिवधाम विशेष रूप से शिवभक्तों के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। यहाँ मनाए जाने वाले प्रमुख पर्व इस प्रकार हैं:

  • महाशिवरात्रि
  • कपाट उद्घाटन
  • बद्री-केदार उत्सव
  • कपाट बंद
  • श्रावण मास

केदारनाथ कैसे पहुँचें? सड़क, रेल और हवाई मार्ग जानकारी

मंदिर का स्थान: रुद्रप्रयाग जिला, उत्तराखंड

केदारनाथ मंदिर कैसे पहुँचें?

केदारनाथ मंदिर पहुचने के लिए आपके मन में भगवान शिव से मिलने की इच्छा और आत्मविश्वास होना चाहिए। फिर आप दुनिया के किसी भी हिस्से से केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुच सकते हैं।

हवा मार्ग: आप अगर एर्प्लैन से यात्रा करना चाहते हैं तो सबसे नजदीक एयरपोर्ट जॉली ग्रांट हवाई अड्डा (देहरादून) हैं। वहाँ से आप बस या टैक्सी करके गौरीकुंड पहुंचना। जहाँ से आपकी केदारनाथ मंदिर के लिए पैदल यात्रा सुरू होगी।  

रेलवे मार्ग: ट्रेन से केदारनाथ मंदिर पहुचने के लिए आपको निकटतम स्टेशन देहरादून, ऋषिकेश या हरिद्वार आना होगा। फिर वहाँ से आपको गौरीकुंड के लिए बस या टैक्सी मिल जाएगी। गौरीकुंड से आपकी केदारनाथ मंदिर के लिए पैदल यात्रा सुरू होगी।

सड़क मार्ग: केदारनाथ मंदिर पहुचने के लिए आपको गौरीकुंड पहुंचना होगा। आप गौरीकुंड हरिद्वार और ऋषिकेश के मार्ग से आ सकते है। उसके बाद आपको गौरीकुंड के लिए बस या टैक्सी मिल जाएगी। गौरीकुंड से आपकी केदारनाथ मंदिर के लिए पैदल यात्रा सुरू होगी।

देहरादून से केदारनाथ मार्ग: देहरादून → ऋषिकेश → देवप्रयाग → रुद्रप्रयाग → गुप्तकाशी → सोनप्रयाग → गौरीकुंड → केदारनाथ (ट्रेक)

हरिद्वार / ऋषिकेश से केदारनाथ मार्ग: हरिद्वार / ऋषिकेश → देवप्रयाग → श्रीनगर → रुद्रप्रयाग → गुप्तकाशी → सोनप्रयाग → गौरीकुंड → केदारनाथ (ट्रेक)

केदारनाथ के आसपास घूमने की जगहें

केदारनाथ यात्रा केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि हिमालय की अद्भुत प्राकृतिक और धार्मिक स्थलों से भरपूर यात्रा है। केदारनाथ मंदिर की यात्रा गौरीकुंड से शुरू होती हैं। इस यात्रा में

देवप्रयाग: भागीरथी और अलकनंदा नदियों का संगम — यहीं से गंगा का नाम प्रारंभ होता है।

रुद्रप्रयाग: अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का संगम।

गुप्तकशी: यहाँ स्थित है प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर। पौराणिक कथा अनुसार शिव यहाँ छिपे थे।

तरीयुगीनरायां मंदिर: पौराणिक कथा अनुसार मान्यता है कि यहाँ भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था।

केदारनाथ मंदिर के आसपास घूमने की जगहें:-

भैरवनाथ मंदिर: केदारनाथ मंदिर से लगभग 1 किमी ऊपर भैरवनाथ मंदिर स्थित हैं। इस मंदिर की एक मान्यता हैं की सर्दियों में यही भगवान केदारनाथ धाम की रक्षा करते हैं। यहाँ से पूरी केदारनाथ घाटी का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है।

वासुकि तल: वासुकि तल केदारनाथ मंदिर से लगभग 8 किमी ट्रेक की दूरी पर हैं। यह एक सुंदर हिमनदी झील हैं। एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन स्थान हैं।

आदि शंकराचार्य की समाधि: केदारनाथ मंदिर के पीछे आदि शंकराचार्य की समाधि हैं। जो अत्यंत शांत और आध्यात्मिक स्थान।

गांधी सरोवर: यह स्थान 2013 से पहले ट्रेकिंग स्थल के रूप में प्रसिद्ध था। लेकिन 2013 आपदा के बाद यह ट्रेकिंग सीमित हो गई।

मंदिर से जुड़े रोचक तथ्य

  1. केदारनाथ, पंच केदार में सबसे महत्वपूर्ण है।
  2. भारी बर्फबारी के कारण मंदिर साल में लगभग 6 महीने (नवंबर–अप्रैल) बंद रहता है। इस दौरान पूजा ओंकारेश्वर मंदिर में होती है।
  3. आदि शंकराचार्य ने इस मंदिर का पुनरुद्धार कराया था और यहीं उनकी समाधि भी है।
  4. मंदिर लगभग 3,583 मीटर (11,755 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है, जो इसे भारत के सबसे ऊँचे धार्मिक स्थलों में से एक बनाता है।
  5. महाभारत युद्ध के बाद पांडव भगवान शिव से मिलने यहाँ आए थे। शिवजी बैल (नंदी) के रूप में प्रकट हुए और उनका पृष्ठभाग (कूबड़) केदारनाथ में प्रकट हुआ।
  6. केदारनाथ, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। इसे अत्यंत पवित्र और मोक्षदायक तीर्थ माना जाता है।

महत्वपूर्ण जानकारियाँ

केदारनाथ मंदिर गूगल के मानचित्र पर:

FAQ

केदारनाथ मंदिर कहाँ स्थित है?

केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 3,583 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और चारधाम यात्रा का प्रमुख धाम है।

केदारनाथ मंदिर कब खुलता है?

मंदिर के कपाट प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया (अप्रैल या मई) के आसपास खुलते हैं और दीपावली के बाद भाई दूज के दिन बंद होते हैं।

क्या केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है?

हाँ, केदारनाथ भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

केदारनाथ जाने के लिए कितनी ट्रेक करनी पड़ती है?

गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक लगभग 16 से 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होती है।

आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक हो

16 thoughts on “केदारनाथ मंदिर: इतिहास, यात्रा गाइड, खुलने का समय और धार्मिक महत्व”

  1. I am not sure where you’re getting your info, but good
    topic. I needs to spend some time learning much more
    or understanding more. Thanks for fantastic information I was
    looking for this info for my mission.

    Reply
  2. This design is incredible! You obviously know how to keep a reader amused.
    Between your wit annd your videos, I was almost moved to start my
    own blog (well, almost…HaHa!) Excellent job. I really loved wht you had to say, and more than that, hoow yyou presented it.

    Too cool!

    Reply
  3. Do you have a spam problem on this blog;
    I also am a blogger, and I was curious about your situation; many
    of us have created some nice practices and we are looking to trade solutions with other folks,
    why not shoot me an email if interested.

    Reply
  4. Thank you for another great article. The place else may just anybody
    get that kind of information in such an ideal manner of writing?
    I have a presentation subsequent week, and I am on the look for such info.

    Reply

Leave a Comment